ओवर लोड स्लीपर बस में अज्ञात कारणों से लगी आग।

ओवर लोड स्लीपर बस में अज्ञात कारणों से लगी आग।

 बस सहित यात्रियों के पैसे, जेवर जलकर राख सभी यात्री सुरक्षित

सहजनवा। गोरखपुर 

डेढ़ घंटे तक हाई वे पर अफरा तफरी। बड़ी दुर्घटना होने से बची।

भीटी रावत, सहजनवा थाना क्षेत्र के चकिया हाईवे तिराहे पर दिल्ली से चली स्लीपर बस एक रेस्टोरेंट के सामने करीब 11 बजे सुबह आकर खड़ी हुई।बस में बैठे यात्री जैसे ही उतरे बस धू धू कर जलने लगा।यात्री बदहवास हो कर भागने लगे। लोगो ने थाना तथा फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ अपने स्तर से बुझने का प्रयास करने लगे। आग बुझाने के बीच ब्रिगेड का पानी समाप्त हो गया हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ितो को ढाढस बधाया।

 बाबा खाटू श्याम ट्रेवल्स दिल्ली की एक बस मंगलवार को शाम चार बजे यात्रियों को लेकर चली। बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के चकिया हाईवे तिराहा पर पहुंचकर केशर सिंह ढाबे पर रुकी। सामान बस में छोड़कर जैसे ही यात्री बाहर निकले वैसे ही अज्ञात कारणों से आग लग गई।बस धू धू कर जलने लगा।अफरा तफरी मच गई। अगल बगल के अन्य ढाबे वाले दौड़कर लोगो की सहायता से आग बुझाने के साथ पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दिए। बगल में एक पेट्रोल पंप और होने से लोगो की चिंता बढ़ गई। पम्प के मालिक पूर्व विधायक टीपी शुक्ल मौके पर पहुंचकर व्यवस्था में सहयोग करते देखे गए।

बस में ज्यादातर बिहार के लोग थे।जो छठ मनाने के लिए पूरी कमाई के साथ घर जा रहे थे।नकदी ,कपड़े,जेवर सहित खाने पीने के सारे सामान जल गए।यात्री की जान बच गई।लेकिन किसी के पास फूटी कौड़ी भी नहीं बची। लोग अपनी अपनी व्यथा की कहानी कह रहे थे। यात्रियों का कहना है कि बस में करीब सवा सौ यात्री थे।बेंच आदि पर बीच में बैठाया गया था। यात्री चुनमुनने टिकट दिखाते हुए रोने लगी और कही कि मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं है।बड़े अरमान के साथ त्यौहार में घर जा रही थी। फैजाबाद बस में बैठे जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि मेरा दस हजार रु जलकर खाक हो गया। गंभीरा चौधरी ने कहा कि जेवर सहित लाखों रु का सामान जल।यह रहकर बेहोश हो जा रही थी। यदुवीर भंडारी जो बिहार जा रहे थे रोने का अलावा कुछ बोल नहीं पा रहे थे। वेद प्रकाश भी दिल्ली से मोतिहारी जा रहे थे।दर्जनों लोग इधर उधर भटक रहे थे। सबकी व्यथा यही थी कि घर कैसे जाएंगे।समाचार लिखे जाने तक बस के अंदर आग बुझाने का कार्य चल रहा था।बीच बीच में आवाज भी हो रहा था।

 इस बारे में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि कोई हताहत नहीं है। जिन यात्रियों को दिक्कत है उनको सहयोग किया जाएगा।इस बारे में किसी यात्री की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

Previous articleसड़क दुर्घटना में ब्लॉक कर्मी की मौत ब्लॉक कर्मियों ने दी श्रद्धांजली।
Next articleचेयरमैन प्रभाकर दुबे ने घाटों का किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here