नहाए खाए के साथ मंगलवार को छठ पर्व शुरू, पूजा सामग्री की सजी दुकानें।

नहाए खाए के साथ मंगलवार को छठ पर्व शुरू, पूजा सामग्री की सजी दुकानें।

 

संतकबीरनगर। मंगलवार की शाम को शहर में महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी रहीं। इस दौरान शहर के मुखलिसपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, आजाद चौक, मुस्तफा मार्केट सहित विभिन्न जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।

पूजा सामग्री की सजी दुकानें : छठ पर्व को लेकर शहर में पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं। यहां गन्ना, डलियां, बड़ा नींबू, शरीफा, नारियल, सूप, खरबूज, संतरा, पपीता, चीकू आदि की खरीदारी महिलाओं ने की। स्थिति यह रही कि व्रती महिलाएं अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक फल आदि की खरीदारी कीं।

नहाय-खाय के साथ मंगलवार को छठ पर्व शुरू हो गया है। बुधवार को खरना है। इसके बाद बृहस्पतिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देंगी। पर्व में लगने वाले सामान की खरीदारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। बाजार में तरह-तरह के फल और पूजा-पाठ के सामान बिकने शुरू हो गए हैं। पोखरे और तालाबों के पास वेेदी बनाने का काम पूरा हो चुका है। महिलाओं ने बेदी बनाकर अपना स्थान निर्धारित कर लिया है।

शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा, शुगर मिल, गोला बाजार, विधियानी आदि जगहों के पोखरे की सफाई हो चुकी है। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ पर्व शुरू हुआ है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Previous articleविधायक ने धान खरीद केन्द्र पर खरीद का किया शुभारंभ ।
Next articleछठ पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने पक्का पोखरा घाट का किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here