विधायक ने धान खरीद केन्द्र पर खरीद का किया शुभारंभ ।

विधायक ने धान खरीद केन्द्र पर खरीद का किया शुभारंभ ।

सहजनवा।

विधायक प्रदीप शुक्ल ने मंगलवार को पाली क्षेत्र के धान क्रय केंद्र पाली प्रथम पर धान बेचने गये किसान का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ धान खरीद का शुभारंभ कराया।

     इस दौरान विधायक ने कहा सहजनवा तहसील क्षेत्र में किसानों को धान बेचने के लिए कुल 22 केंद्र बनाएं गये है। बिचौलिए लाभ ना ले पाएं इसके लिए सरकार ने रेट भी निर्धारित कर दिया है।किसानों के सुविधा के लिए धान खरीद के अगले दिन उनके खाते में भुगतान भी हो रहा है। एमआई पवन सिंह ने बताया केंद्र पर किसान जय प्रकाश पांडेय का 45 कुंतल,राजू पांडेय का 23 कुंतल और ओमप्रकाश तिवारी का 64 कुंतल धान की खरीद हुई है।

इस मौके पर एएमओ रंजना सिंह,प्रधान दिनेश जायसवाल,मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद,कमलेश प्रजापति,प्रमोद यादव,मनीष त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleविधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण किया।
Next articleनहाए खाए के साथ मंगलवार को छठ पर्व शुरू, पूजा सामग्री की सजी दुकानें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here