विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण किया।

विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण किया।

सहजनवा।

सुर्य के उपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार को विधायक प्रदीप शुक्ल ने सहजनवा तहसील क्षेत्र के घाटों निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान आवश्यक निर्देश भी दिए।

     मंगलवार को नहाय खाय छठ महापर्व शुरू हो रहा है। तालाब पोखरे व नदीयों के घाटों पर व्रतियों के परिजन बेदियों तैयार कर अंतिम रूप दे रहे है। विधायक ने खानिमपुर स्थित पोखरे निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। पोखरे पर लटकते बिजली के तार को ठीक करने के लिए जेई को निर्देश दिया।आगे एसडीएम दीपक गुप्ता व सीओ प्रशाली गंगवार ने सहजनवा कस्बा,मुंडा कोडरा,बेलहर,पिपरा समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।घाटों पर मिले कमियों को मौजूद कर्मियों को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसओ विशाल उपाध्याय,पारस कुमार समेत अन्य मौजूद रहें।

Previous articleछठ पूजा बाजारों में दुकाने सजकर हुई तैयार ।
Next articleविधायक ने धान खरीद केन्द्र पर खरीद का किया शुभारंभ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here