छठ पूजा बाजारों में दुकाने सजकर हुई तैयार ।
सहजनवा।
लोक आस्था के महापर्व पर सहजनवा तहसील क्षेत्र में बाजारों व नवीन कृषि उपज मंडी परिषद में मंगलवार को दुकाने सजकर तैयार हो चुकी है। कुछ व्रतियों को सामान की खरीदारी करते हुए भी देखा गया।
छठ पर तहसील क्षेत्र सहजनवा कस्बा,घघसरा,पिपरौली,जैतपुर,हरपुर बुदहट समेत अन्य प्रमुख बाजारों में विभिन्न प्रकार के फल,सूपा,ईख की दुकान सजकर तैयार हो गयी है।कपङे की दुकान पर काफी भीङ देखने को मिली। फल व्यवसायी अरविंद तिवारी ने बताया छठ पर्व पर कोशिश रहता है। कि मंडी में जो भी फल उपलब्ध रहें उसे दुकान पर लाया जाय। जिससे व्रतीयों को आसानी से स्थानीय बाजार में फल उपलब्ध हो सके। कपङा व्यवसायी कृष्णमोहन कसौधन ने बताया दो दिनों दुकान पर काफी भीङ रही।छठ पर्व पर अच्छा व्यवसाय हुआ है। फल व सूपा की दुकान पर लोग खरीदारी करते देखे गये।















