नगवां में बन रहे नाला का विधायक ने किया निरीक्षण।

नगवां में बन रहे नाला का विधायक ने किया निरीक्षण।

नौसढ़ खजनी मार्ग के नगवां चौराहे पर जल जमाव से निजात के लिए पी डब्ल्यू डी द्वारा बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण मंगलवार को स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया।

इस दौरान विधायक द्वारा नाले की चौड़ाई को बढ़ाने का निर्देश मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियंता व जेई को दिया । नगवां गांव को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए पी डब्ल्यू डी द्वारा मार्ग के दोनों तरफ नंदापार से आगे तक लगभग 32 सौ मीटर नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी गहराई एक मीटर और चौड़ाई पौन मीटर है।जिस पर विधायक द्वारा चौड़ाई को भी एक मीटर करने का निर्देश जेई को दिया। आगे विधायक द्वारा नाले को मानक अनुसार और गुणवत्तापूर्ण बनाने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया। आगे विधायक ने कहा कि नाला निर्माण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और निर्माण के समय ग्रामीणों का भी ख्याल रखा जाए। जिससे कि उनको अपने घरों में आने जाने में दिक्कत न होने पाए।

निरीक्षण दौरान अधिशाषी अभियंता रौनित सिंह, जेई अमरेंद्र सिंह, धर्मराज गौंड मंडल अध्यक्ष, भगवान सिंह प्रधान, शैलेन्द्र पाल उर्फ गुड्डू, विजयशंकर लाल श्रीवास्तव, जनार्दन श्रीवास्तव, गौरव सिंह सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous articleअधिकारीयों ने आपदा को लेकर जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया।
Next articleछठ पूजा बाजारों में दुकाने सजकर हुई तैयार ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here