अधिकारीयों ने आपदा को लेकर जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया।
सहजनवा।
केन्द्र व प्रदेश सरकार के आपदा सूची पंपलेट को लेकर तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने मंगलवार को सहजनवा तहसील क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किए।साथ ही आपदा के लिए जारी केन्द्र व प्रदेश सरकार की सूची को देकर जागरूक किया। तहसीलदार ने बताया कि सरकार की मंशा है। कि जो भी सरकारी योजनाएं है। उसका लाभ जनमानस को मिले। स्थानीय जनप्रतिनिधि अगर आपदा के दायरे में आने वाले मामलों को प्रति जागरूक रहेगे तो उस मामलें में शासन प्रशासन से सीधे लाभ जनता को मिल सकेगा।
इस दौरान पाली ब्लाक प्रमुख ई.शशिप्रताप सिंह,प्रधान राम सिंह,आलोक यादव समेत अन्य को अधिकारीयों ने जागरूक किया।















