शाही ग्लोबल के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ा से दिलाई मुक्ति।

शाही ग्लोबल के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ा से दिलाई मुक्ति।

 

गोरखपुर। चिकित्सा के क्षेत्र में गोरखपुर नई नई ऊंचाइयां छू रहा है। बेहतर इलाज के लिए जहां पहले यहां के लोगों को दूसरे शहरों में जाकर धक्का खाना पड़ता था। अब कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार गोरखपुर में ही करके शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने नया कृतिमान स्थापित किया है। 

बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली शीला के पेट में दर्द, भूख न लगना, कमजोरी, उल्टी, पीलिया के कारण बहुत ही कमजोर हो गई थी ‌ उनके लीवर और पित्त की थैली में कैंसर इस कदर फैल गया कि शुरुआती दौर में उनको पता ही नहीं चला और जब पता चला तो लाइलाज हो चुका था। आज डॉक्टर शिव शंकर शाही और डॉक्टर सुनील ने मिलकर शाही ग्लोबल कैथ लैब में इस मरीज का ऑपरेशन करके इसे पीलिया और दर्द से मुक्ति दिलाई। जिससे वह बची खुची जिंदगी बगैर दर्द के जी सकेंगी।

Previous articleदीवाली से पहले ही सज गए जुए के अड्डे।
Next articleफूड विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लिए 17 नमूने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here