फूड विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लिए 17 नमूने

फूड विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लिए 17 नमूने

600 किलो एक्सपायरी हो चुकी दही को किया गया नष्ट

टीम ने मौके से 35 लीटर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड किया बरामद

 

गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य और शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सहजनवा समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश देकर कुल 17 नमूने संग्रहित का प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है । टीम ने सहजनवा में मिल पैकिंग प्लांट पर छापेमारी की गई तो वहां पर फंगस लगी 600 किलो दही एक्सपायर डेट की मिली, जिससे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और टीम ने वहां से पांच नमूने संग्रहित किए गए इसके साथी छापेमारी के दौरान टीम को 35 किलो हाइड्रोजन पराक्साइड भी बरामद किया गया है ।

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली छठ पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फूड विभाग की टीम लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सूचना तंत्र के मदद से छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है ,टीम ने सहजनवा में मिल्क पैकिंग प्लांट पर छापेमारी की तो वहां पर फंगस लगी 600 किलो दही बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और साथ ही पांच नमूने भरे गए इसके साथ ही टीम ने 35 लीटर हाइड्रोजन पराक्साइड भी बरामद किया है यह दूध को फटने नहीं देता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जनपद में चल रही रही कार्रवाई में टीम ने कुल 17 नमूने संग्रहित का प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी आमजन मानस से अपील है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरसे और सस्ते के चक्कर में पड़कर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

Previous articleशाही ग्लोबल के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ा से दिलाई मुक्ति।
Next articleदुधारा थाना द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की गई गोष्ठी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here