दो दिवशी खेलकूद महोत्सव का हुआ आयोजन।

दो दिवशी खेलकूद महोत्सव का हुआ आयोजन।

सहजनवा। गोरखपुर 

बी०आई०टी०, गीडा, गोरखपुर में डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “Zonal Sports – 2024” का हुआ उद्घाटन

बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर के दो दिवसीय खेल महोत्सव ” zonal sports- 2024″ का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक व अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रविजय सिंह व अध्यक्षता संस्थान के चेयमैन डा० आर.० ए० अग्रवाल ने किया।

 

 सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि बी०आई०टी० गीडा-गोरखपुर अपने स्थापना काल से ही छात्र-छात्राओं को खेल की तरफ प्रेरित करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है जिससे सभी छात्र-छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए मानव जीवन में स्वस्थ रहना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित छात्र/छात्राओं को ऐसे आयोजनों का लाभ लेकर अपने कैरियर को सफल बनाने की शुभकामनाएँ दी। कार्यकम अध्यक्ष डा० आर०ए० अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपके अन्दर प्रतिस्पर्धा का संचार करती है, नेतृत्व का बोध कराती है एवं सर्घष करने की प्रेरणा प्रदान करती है। कार्यक्रम में बोलते हुए संस्थान के सचिव डा० रजत अग्रवाल जी ने कहा कि संस्था अपने छात्र/छात्राओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कृत संकल्पित है। ऐसे कार्यक्रम द्वारा हम अपने सभी होनहारो को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना चाहते हैं कि वे सभी अपने नैसर्गिक खेल द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि निश्चित रूप से यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके अच्छे प्रदर्शन व सफल कैरियर के लिए प्रेरणा प्रदान करेगा।

 

दो दिवसीय जोनल खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के बीच “माला फेक, हैण्ड बाल, लम्बी कूद, ऊँची कूद, वॉलीवॉल, बॉस्केटवॉल, फुटबॉल, दौड एवं एथिलीट खेलों की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पूर्वाचल के 65 कालेज के छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

उपर्युक्त कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी०टी०ओ० एन० गुरूप्रसाद, निदेशक प्रो० अरविन्द पाण्डेय, प्रो० एच०एन० सिंह, डॉ० डी०के० द्विवेदी, डॉ० बी०के० श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, ई० विजय श्रीवास्तव, संयोजक ई० श्यामबिहारी लाल, ई० अनिल चौधरी, खेल प्रशिक्षक अर्जुन यादव सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र / छात्राएँ उपस्थित रहे।

Previous articleदो मसाज सेंटरों पर पुलिस का छापा , 20 संदिग्ध हिरासत में ।
Next articleमहिला शक्ति के प्रती जागरूक करने का प्रयास: उप निरीक्षक विशाल सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here