धान क्रय केंद्र मिनावां में चौपाल लगाकर किसानों को किया गया जागरूक।
गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लाक अंतर्गत धान क्रय केन्द्र मिनावां में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया।चौपाल की अध्यक्षता करते हुए विपणन निरीक्षक पाली पवन पाल सिंह ने किसानों को बताया की एक सितंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार की मंशा है की सभी किसी समय से अपना पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर अपने धान को क्रय केन्द्रों पर लाकर बेंच सके।
इस दौरान दिनेश जायसवाल, प्रहलाद यादव, कमलेश, प्रमोद यादव, मेघनाथ, रामदेव आदि किसान मौजूद रहे।















