सड़क पर पुलिस की आमद ने कराया लोगों को सुरक्षा का एहसास।
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी सिटी और सीओ कैंट किया पैदल गश्त
आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार-एसपी सिटी
गोरखपुर । एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने आज दलबल के साथ कैंट थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करके आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया पैदल गश्त के दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदारों से मुलाकात करके सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली गई दीपावली और धनतेरस पर्व पर बाजार में भीड़ रहती है ऐसे में भीड़भाड़ का फायदा चोर उचक्के उठते हैं ऐसे लोगों पर नकल करने के लिए सड़क पर पुलिस की आमद आम जनमानस में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का एहसास करती है गोरखपुर की पुलिस लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करके त्योहार को आपसी सौहार्दपुण तरीके से संपन्न कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण करके यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वह सड़क पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और बाजार में आसानी से खरीदारी कर सकते हैं बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी करने से यातायात व्यवस्था बाधित होती है ऐसे में निर्धारित स्थान पर पार्किंग स्थल में अगर गाड़ियां खड़ी की जाए तो आम जनमानस को भी आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।















