101 दिनों में 2000 से अधिक मुकदमों का सदर तहसीलदार ने किया निस्तारण, धारा 34 धारा 67 के वादों का निस्तारण किया गया।

101 दिनों में 2000 से अधिक मुकदमों का सदर तहसीलदार ने किया निस्तारण।

धारा 34 धारा 67 के वादों का निस्तारण किया गया

 

गोरखपुर। अधिकारी अगर वादकारियों को न्याय देने के लिए दृढ़ संकल्पित हो तो न्यायालय में चल रहे मुकदमा का गुणवत्ता युक्त त्वरित निस्तारण करते हुए वादकारियों को न्याय संगत न्याय देने में विलंब नहीं करेगा वैसा ही सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह अपने न्यायालय में चल रहे धारा 34 धारा 67 के अंतर्गत वादों को 101 दिनों में 2012 वादों का निस्तारण कर एक उपलब्धि हासिल करने का श्रेय प्राप्त किया।

सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह 11 जुलाई 2024 को सदर तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया था उनके न्यायालय में 4500 मुकदमे लंबित थे उसको गुणवत्ता युक्त निस्तारित करने का दृढ़ संकल्प लिया कि प्रत्येक महीने में कम से कम 500 से अधिक धारा 34 धारा 67 के मुकदमों सहित अन्य धाराओं के मुकदमों का निस्तारण करेंगे सदर तहसील में आने वाले फरियादियों को न्याय संगत न्याय देकर बढ़ती हुई भीड़ को कम किया जा सके सदर तहसील न्यायालय में 11 जुलाई से जुलाई माह में 676 अगस्त माह में 575 सितंबर माह में 539 अक्टूबर 1 से आज मंगलवार तक 292 कुल 2012 वादों का धारा 34 धारा 67 सहित अन्य धाराओं के मुकदमों का निस्तारण किया जा चुका है सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह जुलाई माह में 11 जुलाई को सदर तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया था उस दौरान सदर तहसील के न्यायालय में कुल 4500 मुकदमे लंबित पड़े हुए थे त्वरित निस्तारण करने के कारण 101 दिनों में 2012 वादों का निस्तारण किया गया सदर तहसील न्यायालय में 2862 मुकदमे अभी भी लंबित हैं सदर तहसील में धारा 24 और धारा 67 के अंतर्गत प्रत्येक माह कम से कम 400 मुकदमे नए पंजीकृत किए जाते हैं सदर तहसीलदार दृढ़ संकल्पित है कि 3 महीने के अंदर लंबित 2862 मुकदमों का त्वरित न्याय संगत निस्तारित करने के बाद प्रत्येक महीने दर्ज होने वाले मुकदमों को महीने वार निस्तारित करने का कार्य करेंगे सदर तहसीलदार ने बताया कि जिन नायब तहसीलदारों के कोर्ट में मुकदमे कम है उन कोर्ट में धारा 34 और धारा 67 के वादों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा जिससे उन कोर्ट में भी मुकदमों का त्वरित निस्तारण करके लंबित मुकदमों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जा सके।

Previous articleसड़क पर पुलिस की आमद ने कराया लोगों को सुरक्षा का एहसास।
Next articleवर्ष 2024-25 गोरखपुर मण्डल में धान की खरीद 01 नवम्बर,2024 से होगा प्रारम्भ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here