कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ विरोध करने पर मारपीट।
सहजनवा।
सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 5 की छात्रा जो कोचिंग जा रही थी। पड़ोसी गांव का एक युवक उसे रास्ते में अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा था। पीड़िता ने जानकारी स्वजन को दी। जिसका विरोध किया तो आरोपी के स्वजन करीब दो दर्जन की संख्या में चौराहे पर पहुंच कर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का 13 वर्षीय छात्रा जो एक निजी विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है। सुबह वह साइकिल से चौराहे पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी। रास्ते में पड़ोस गांव का युवक उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा था। उसने चौराहे पर पहुंच कर घटना की जानकारी स्वजन को दी। उलाहना देने बाद वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो करीब दो दर्जन की संख्या में आरोपी के स्वजन आ गए और गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता के चाचा ने आरोपी युवक सहित करीब दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा की मामले की जांच कराकर केस दर्ज किया जायेगा।















