दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता बना मुरारी इंटर कालेज।
सहजनवा। गोरखपुर
दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन।
सहजनवा कस्बा स्थित मुरारी इण्टर कालेज के खेल मैदान में समापन समारोह के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस दौरान 19 वर्ष बालक वर्ग में 200 मीटर और 100 मीटर में मुरारी इंटर कालेज के अभय ने प्रथम स्थान हासिल किया। चक्र छेपड़, गोला छेपड़ और भला फेक में प्रथम स्थान मुरारी इंटर कालेज के रविकांत यादव ने हासिल किया । 400 मीटर में सब जूनियर वर्ग में आदित्य गोंड ने प्रथम स्थान हासिल किया, वही 400 मिटर दौड़ में विष्णु गोंड ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खेल शिक्षक शैलेंद्र प्रताप, शंभु नाथ यादव, हृदेश रावत, जय प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, शशि प्रभा पाल तथा मुरारी इंटर कालेज की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे ।















