जुलूस के दौरान हुए विवाद मामले में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी निलंबित।

जुलूस के दौरान हुए विवाद मामले में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी निलंबित।
 – केरमुआ में सप्तमी के जुलूस के दौरान एक पक्ष का झालर टूटने पर बढ़ा था विवाद
-दूसरे पक्ष ने पताका तोड़कर फेंकने, ईट-पत्थर चलाने और मां-बेटे को घायल करने का मढ़ा आरोप
– पुलिस ने 11 नामजद समेत 36 के खिलाफ दर्ज किया था केस
– 11 अक्तूबर को दो आरोपी भेजे गए थे जेल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
—————————————————
  उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर
कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ में सप्तमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ एवं लिंक चौकी प्रभारी तितौवा एसआई अशोक कुमार दूबे और सिपाही मनीष प्रसाद को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिस कर्मी निलंबन की अविध में पुलिस लाइंस में संबंद्ध रहेंगे तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़गें।    
   केरमुआ माफी से उक्त ग्राम के चौराहे को जाने वाले मार्ग पर स्थित शिव मंदिर पर ग्रामीणों ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया था। सप्तमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर एसडीएम,सीओ,कोतवाल,चौकी इंचार्ज समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे थे। इस मामले में एक पक्ष ने झालर तोड़ने का आरोप मढ़ा था। जबकि दूसरे पक्ष के विनय कुमार पुत्र राकेश जायसवाल ने पताका तोड़ने और मां-बेटे को मारने पीटने का आरोप मढ़ कर 11 नामजद समेत 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में 11 अक्तूबर को आरोपी बनाए गए अब्दुल रहमान और रियाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि दो आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि केरमुआ में एक पक्ष के घर पर लगा चमकीला झालर टूटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मौके पर सद्भाव बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई। प्रकरण में चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ एवं लिंक चौकी प्रभारी तितौवा एसआई अशोक कुमार दूबे और कांस्टेबल मनीष प्रसाद के जरिए लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का समुचित अनुपालन नहीं किया गया। जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई। जिसकी वजह से दोनों पुलिस कर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया गया।
Previous article6 वर्षी बच्चे को 40 फीट गहरे में युवक ने फेका, बहादुर प्रमोद ने गहरे कुएं में कूद कर बच्चे की बचाई जान।
Next articleबदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से छीने 20 हजार रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here