लेखपाल ने शिकायतकर्ता को नजरदांज कर लगा दिया गलत रिपोर्ट।
– रिपोर्ट में असल शिकायकर्ता की बजाय दूसरे को बता दिया शिकायकर्ता
– महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी सार्वजनिक जमीन में अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत
– भाजपा नेता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की
– एसडीएम ने तहसीलदार को सौंपी जांच और लेखपाल से मांगा स्पष्टीकरण
———————————————————————————-
संतकबीरनगर।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के बरी गांव में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास की हुई शिकायत के निस्तारण में लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दिया है। असल शिकायतकर्ता को रिपोर्ट में नजरदांज करके दूसरे लोगों को शिकायकर्ता दर्शा दिया है। ऐसा आरोप लगाते हुए बरी गांव निवासी एवं भाजपा नेता दयाराम ने सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर डीएम से शिकायत की है।
बरी गांव निवासी भाजपा नेता दयाराम कन्नौजिया का आरोप है कि उसके गांव की रहने वाली शीला देवी पत्नी विजयधारी ने 14 सिंतबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत है कि गांव के कुछ लोग सार्वजनिक रास्ता और खलिहान के रूप में प्रयोग की जाने वाली जमीन को हड़प लेना चाहते है। सार्वजनिक जमीन में नाली निर्माण कर अवैध कब्जा करने पर उतारू है। यदि ऐसा हुआ तो ग्रामीणों को क्षति होगी। उसके पति ने पूर्व में तहसीलदार सदर से शिकायत की थी। तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण करने से मना भी किया था। बावजूद इसके कुछ लोग खलिहान की जमीन में अवैध कब्जा करने पर आमादा है। मना करने पर फौजदारी करने को उतारू हो जाते है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल सोमनाथ चौहान और कानूनगों ने एसडीएम, तहसीलदार,नायब तहसीलदार के पूर्व के रिपोर्ट में ओवर राइटिंग करके 22 अक्तूबर 2024 की तिथि दर्शा कर शिकायतकर्ता शीला देवी के आवेदन पर जो रिपोर्ट लगाई है,उसमें नंद किशोर और विरेंद्र को शिकायकर्ता बता कर निस्तारित दिखा दिया है। आरोप है कि 22 अक्तूबर की तिथि जो रिपोर्ट में दर्शायी है,उक्त तिथि अभी आठ दिन बाद आएगा। ऐसे में प्रकरण की जांच करा कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रकरण में जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। जबकि लेखपाल सोमनाथ चौहान ने फोन पर पूछने पर बताया कि त्रुटिवश शिकायकर्ता शीला देवी की जगह आवेदक के रूप में दूसरे का नाम अंकित हो गया है। इसी तरह तिथि भी गलत हो गया है।
————————————–
प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। जबकि लेखपाल सोमनाथ चौहान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट और स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
— शैलेश दूबे,
एसडीएम खलीलाबाद















