शोभायात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए _नगर आयुक्त।

शोभायात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए _नगर आयुक्त।

एकला बंधा एवं डोमिनगढ में मूर्तियों के विसर्जन स्थल का नगर आयुक्त और महापौर ने किया निरीक्षण

 

गोरखपुर।आज महापौर एवं नगर आयुक्त ने एकला बंधा एवं डोमिनगढ में मूर्तियों के विसर्जन हेतु बनाये जा रहे अस्थाई तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान नगरआयुक्त द्वारा एकला बंधे पर पथप्रकाश की पूरी व्यवस्था कराने, मूर्ति लाने वालों की सुविधा हेतु जगह-जगह साईनेज बोर्ड लगवाने और अस्थाई पोखरों में पानी के भरपूर व्यवस्था कराने तथा इसके साथ ही पीने के पानी हेतु टैंकर रखवाने के लिए निर्देशित किया गया। 

नगर निगम द्वारा दशहरा पर मूर्तियों के विसर्जन हेतु एकला बंधा, डोमिनगढ़ तथा महेसरा में अस्थाई तालाबों का निर्माण कराया गया है। नगर निगम द्वारा उक्त तीनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कैंप कार्यालय भी स्थापित कराया गया है।

दशहरा पर्व की दृष्टिगत नगर निगम द्वारा महानगर में स्थापित समस्त पांडालों के आसपास साफ सफाई की पूरी व्यवस्था कराई गई है। नगर निगम द्वारा दशहरा पर्व को जीरो वेस्ट त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। सभी पांडालों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को लगाया गया है। श्रद्धालुओं को पीने के पानी उपलब्ध कराने हेतु टैंकर की व्यवस्था भी कराई गई है। इसके अतिरिक्त पूरे महानगर में 5000 पथ प्रकाश बिंदुओं को लगाया गया है। 

पूरे शहर में जगह-जगह 500 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 

दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री के निकलने वाले शोभायात्रा मार्ग पर नगर निगम द्वारा जगह-जगह भव्य गेट लगाए गए हैं तथा पूरे शोभायात्रा मार्ग को रंग बिरंगी लाइट एवं कपड़े आदि से सजाया गया है। 

पूरे शोभायात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी नगर निगम द्वारा लगाए गए हैं।

 पूरे शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह नगर निगम द्वारा वॉल पेंटिंग भी कराई गई है नगर आयुक्त द्वारा आज भी पूरे शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया एवं पूरे शोभायात्रा मार्ग पर सफाई साफ-सफाई बनाए रखने तथा चल रहे सजावट के कार्यों को आज रात्रि तक पूर्ण कर लेने हेतु निर्देशित किया गया।

Previous articleसप्तमी के जुलूस के दौरान हुए विवाद मामले में 11 नामजद समेत 36 पर केस दर्ज।
Next articleदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल करमैनी घाट का एसपी नॉर्थ ने किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here