धान की फसल देखने गई महिला मगरमच्छ ने किया हमला।
सहजनवा। गोरखपुर
सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लॉक के विड़ार निवासी ध्रुव साहनी की पत्नी किरन गांव के उत्तर कोहरभार रोड पर चोरमानाला कुड़िया के पास धान की फसल देखने गया थी। फसल का वीडीओ बना रही थी तभी पिछे से पल्लू खिचनें का अहसास हुआ,तब वह पीछे मुङकर देखी कि मगरमच्छ खींच रहा है।जिसपर शोर मचाते हुए शरीर से साङी खींचते हुए भागी।हङबङाहट में गिर भी पङी।मगरमच्छ को पीछे आता देख किसी तरह उठकर भागी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुचें तब मगरमच्छ फिर नाले में चला गया।प्रमुख ई.शशिप्रताप सिंह ने वन विभाग को सूचना दिया। बारिश के कारण नाले में काफी पानी है। जिसके कारण मगरमच्छ का पता लगाना मुश्किल है। गांव में दहशत का माहौल है।
इस संबंध में वन रेंजर अखिलेश तिवारी ने बताया प्रमुख ने मगरमच्छ होने की सूचना दी है।टीम भेजा गया है।















