समय माता मंदिर दर्शन करने आई महिला की सोने की चेन चोरी।

समय माता मंदिर दर्शन करने आई महिला की सोने की चेन चोरी।

-घटना से घबड़ाई महिला फूट-फूट कर रोने लगी

-सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया

संतकबीरनगर। 

खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर में सोमवार को दर्शन करने आई एक महिला के गले से किसी ने सोने की कीमती चेन चुरा लिया। चेन गायब होने से महिला परेशान हो गई और रोने-बिलखने लगी। बाद में कोतवाली पहुंच कर महिला ने शिकायत दर्ज की। सूचना पर हरकत में आई पुलिस समय माता मंदिर से कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।  

धनघटा क्षेत्र के मुठही कला निवासी शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र राम सोमवार की सुबह दस बजे खलीलाबाद के समय माता मंदिर का दर्शन करने आई थीं। उसी दौरान मंदिर परिसर से उनके गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता के मुताबिक सोने की चेन करीब एक भर का था, जो किसी ने निकाल लिया। चेन गायब होने की जानकारी पर मंदिर के पुजारी से शिकायत की तो उसे थाने पर जाने की सलाह दी। पहले तो उसने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन चेन का पता नहीं चलने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई और पूछताछ की। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleजिला अस्पताल में दवा कराने पहुंच रहे मरीज, उचक्के साफ कर रहे पॉकेट।
Next articleडॉ अनुज सरकारी के खिलाफ बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने खोला मोर्चा, कर दिया बड़ा ऐलान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here