बच्चियो के बार बार शिकायत पर प्रधानाचार्य ने थाना में दी तहरीर ।
सहजनवां। गोरखपुर
स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियां आजकल शोहदों के आतंक से त्रस्त हो गईं। बच्चियों की बार बार शिकायत के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस को बकायदे तहरीर देकर शोहदों पर नकेल कसने की मांग उठाई है। पुलिस मामले में जल्द कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
सहजनवां कस्बा में करीब आधा निजी और सरकारी विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इन विद्यालयों में बड़ी बड़ी युवतियां भी शिक्षा ग्रहण करतीं हैं। दोपहर के बाद विद्यालयों के अवकाश के समय विद्यालय गेट अथवा उसके आसपास शोहदों का अधिक संख्या में जुटान होता है। विद्यालय को छुट्टी के बाद स्कूल से जब लड़कियां पैदल, साइकिल आदि से निकलती हैं तो शोहदे सड़क अथवा गलियों में खड़े होकर छेड़छाड़ करते है। फब्तियां कसने के साथ ही अश्लील हरकतें भी करते है। शोहदों के आए दिए किए जाने वाले कार्यों से स्कूल की बच्चियां परेशान हो गई हैं। अभिभावकों के शिकायत के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि स्कूल की छुट्टी होते ही आरोप सड़क पर आकर गलत कार्य करते है और बच्चियों को परेशान करते है। प्रधानाचार्य ने पुलिस को दिए तहरीर में स्कूल के अवकाश के समय सड़क और गेट पर पुलिस कर्मियों को तैनात किए जाने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत मिली है। तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।















