वाराणसी हाइवे बना पार्किंग, जाम के साथ जा रही जान खतरा।

वाराणसी हाइवे बना पार्किंग, जाम के साथ जा रही जान खतरा

 

– गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर बाघागाड़ा में कई कतारों में खड़ी हो रही हैं बड़ी गाड़ियां 

– लक्जरी बसें और बालू लदे गाड़ियों से भरा रहता है हाइवे, पुलिस भी साधी मौन 

 सहजनवां। गोरखपुर 

 वाराणसी हाइवे पर अफसरों की अनदेखी से जाम के साथ साथ लोगों की जान भी जा रही है। हाइवे कर कई कतारों में लक्जरी बसें और बड़ी गाड़ियों के खड़े होने से हाइवे पर चलना मुश्किल है लेकिन गीडा और ट्रैफिक पुलिस भी मूकदर्शक बनी है। 

गोरखपुर वाराणसी हाइवे के नया बनने का बाद भी राहगीरों को परेशानियों से निजात नहीं मिल रहा है। चौड़ा हाइवे बनने के बाद यात्रियों की यात्रा आसान होने बजाय मुश्किल होती जा रही है। हाइवे पर बाघागाड़ा के पास ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर कई किमी आगे पीछे तक सवारी ढोने वाली लक्जरी बसें, ट्रक, ट्रेलर आदि बड़ी गाड़ियों को खड़ा किया जा रहा है। आलम यह है कि गाड़ियां एक दो नहीं बल्कि चार से पांच कतारों में खड़ी हो रही हैं, जिससे हाइवे महज एक चौथाई हिस्सा ही आने जाने के लिए बच रहा है। हाइवे होने के कारण हर समय गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है, जिससे बाघागाड़ा में जाम से निजात नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को लेकर आने वाले एंबुलेंस को उठानी पड़ती है। ट्रैफिक और गीडा पुलिस के जवान भी मौजूद रहते है मगर वह भी आंख बंद कर व्यवस्था में सहयोगी की भूमिका में नजर आते है। गाड़ियों के हाइवे पर खड़ा रहने के कारण दुर्घटना भी हो रही है, जिसमें लोगों की जान जा रही है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। 

सेवई बाजार तक खड़ी रहती हैं गाड़ियां 

गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर बाघागाड़ा केवल एक उदाहरण है। अधिकारी हाइवे की सही से जांच कर लें तो सेवई बाजार तक हाइवे के किनारे और हाइवे पर खड़ी गाड़ियों का रेला मिल जाएगा।

हाइवे पर दुर्घटना में कई लोगों की जा चुकी है जान

वाराणसी हाइवे पर सेवई बाजार से बाघागाड़ा तक एक माह के अंदर कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में पुल के पास सड़क पार कर रहे बाबू लाल निषाद को डंफर ने रौंद दिया। जीतपुर गांव के ही सामने कार ने चार युवकों को पीछे से ठोकर मार दिया था। खड़ी ट्रक में भिड़ने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।खड़ी टेलर में आटो भिड़ने से कई घर हुए। कुछ दिन पहले खड़ी टेलर में रोडवेज की बस में ठोकर मार दिया था, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए और एक युवक की मौत हो गई। ठीक एक घंटा बाद 50 मीटर दूरी पर टेलर में एक रोडवेज की बस ने ठोकर मारा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हुई व दर्जनों घायल हो गए थे।

Previous articleदस्तक अभियान के तहत हुआ आशा बहुओं का प्रशिक्षण।
Next articleबच्चियो के बार बार शिकायत पर प्रधानाचार्य ने थाना में दी तहरीर ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here