अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटी, घायल।

अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटी, घायल।

 

लोहरैया/संत कबीर नगर/धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया गांव के पास राम जानकी मार्ग पर सिकरीगंज की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार का ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे सवार सोनी पत्नी इंद्रेश निवासी धनघटा को दोनो पैर में गंभीर चोट लगी है सुधा पत्नी घनश्याम शर्मा जो आपने मायके से धनघटा आ रही थी उनको चेहरे पर और हाथ में और सिर में चोट लगी है ऑटो रिक्शा में सवार दूल्हा पार निवासी अमरजीत को हाथ पैर चेहरे और सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी पत्नी रिंकी को भी चोटें लगी हैं सत्या उम्र आठ वर्ष को सिर और हाथ में चोट लगी है व 3 माह का नवजात पुत्र अमरजीत बाल बाल बच गया। जैसे ही ऑटो पलटा लोहरैया गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर ऑटो रिक्शा चालक मौके से भाग गया।ग्रामीणों ने तुरंत ही एंबुलेंस के साथ साथ लोहरैया चौकी इंचार्ज को फोन करके घटना की जानकारी दी मौके पर लोहरैया चौकी प्रभारी आजम अंसारी मय फोर्स पहुंचकर घायलों को सी एच सी मलौली एंबुलेंस द्वारा भेजवाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Previous articleगोविंदपुर टिकरिया गांव में पकड़ा गया 8 फीट का मगरमच्छ।
Next articleनिजी भूमि में जबरन नाली निकालने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here