महिला को शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म।
सहजनवा।
गीडा थाना क्षेत्र के गांव की शादी शुदा महिला को सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बना तो उसे मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने सीओ गीडा को शिकायत कर कारवाई करने की मांग किया।
क्षेत्र के एक गांव की महिला गीडा सेक्टर 13 स्थित एक प्लाई कम्पनी में मजदूरी करती है। उसी कंपनी में सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक मजदूरी करता था। उसने महिला को शादी का झांसा देकर करीब चार माह से दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह मारने पीटने तथा जान मारने का धमकी देने लगा। पीड़िता ने गीडा थाने में शिकायत किया तो चौकी की पुलिस ने उसे कारवाई करने के बजाय उसे भगा दिया। पीड़िता से सहजनवा थाना के एक गांव का दलाल ने सोने का झुमका गिरवी रखा कर छः हजार रुपया हड़प लिया।पीड़िता ने सीओ गीडा से शिकायत कर कारवाई करने की मांग किया है।
इस संदर्भ में सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने कहा की शिकायत मिली है। जांच कराकर कारवाई की जायेगी।















