साबरमती ट्रेन में फंसी साइकिल 7 मिनट रुकी रही ट्रेन।

साबरमती ट्रेन में फंसी साइकिल 7 मिनट रुकी रही ट्रेन।

 

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में साबरमती ट्रेन के आगे साइकिल फंसने की घटना पर रेल पुलिस व संतकबीरनगर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। ट्रेन के आगे साइकिल फेंकने वाले की पुलिस तलाश कर रही पर जानकारी नहीं हो पाई।

रेल पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे सुबह गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस खलीलाबाद के पुराना आरटीओ कार्यालय के पास से गुजर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के आगे साइकिल फेंककर भाग निकला। ट्रेन में फंसी साइकिल देख चालक ने सात सौ मीटर आगे जाकर ट्रेन रोक कर क्षतिग्रस्त हुई साइकिल निकाली। उसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता सहित कोतवाली के साथ कई थानों के एसएचओ मौके पर पहुंचे साथ ही जीआरपी के एसओ, सीओ, आरपीएफ के अधिकारी खलीलाबाद पहुंचे। घटना स्थल के आस पास साइकिल फेंकने वाले की तलाश जारी है। मामले में कुछ सुराग नहीं लग पाया खबर लिखे जाने तक।

Previous articleसाबरमती ट्रेन में फंसी साइकिल 7 मिनट रुकी रही ट्रेन।
Next articleमहिला को शादी का झांसा देकर करता था दुष्कर्म।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here