धान की फसल को हुआ भारी नुकसान, अन्नदाता के माथे पर छाया चिंता ,अब भी छाए हैं बदरा।

धान की फसल को हुआ भारी नुकसान, अन्नदाता के माथे पर छाया चिंता , अब भी छाए हैं बदरा।

सहजनवां । गोरखपुर

ग्रामीण अंचल क्षेत्र में दो दिनो से हो रही मंडली बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत देने वाली रिमझिम बारिश ने विकराल रूप ले लिया है तो शहरवासियों को ठंडक का अहसास कराया, वहीं किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। धान की फसल को भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं, जिससे किसानों में चिंता का माहौल है।

जबकि झमाझम बारिश ने आस-पास के क्षेत्रों में मौसम को ठंडा कर दिया, रात से की तेज बारिश ने मौसम की बेरुखी को दर्शाया। लगातार हो रहे मौसम के उतार-चढ़ाव से अब तक मौसम साफ नहीं हो पाया है। खासकर, सर्द हवाओं ने धान की फसल को और नुकसान पहुंचाया है।

   मेरी तीन बीघा की फसल हो गया ख़राब 

आफत भारी बारिश ने किसने की चिंता बढ़ा दिया है इसी क्रम में नेवास गांव के किसान अशोक सिंह तीन बीघा की फसल से भारी नुकसान हुआ है। जो की आधी पकी हुई फसल पूर्ण रूप से गिरकर जमीन पकड़ लिया है। फसल की चिंता सता रही है वहीं किसान हरिशंकर, सोनू सिंह, संतोष यादव, हरिनाथ, लाल शाही आदि किसानों की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है। और बदरा छाए हुए हैं जिससे सभी किसानों को बुरी तरह से चिंता सता रही है।

Previous articleगर्मियों से मिल रही राहत तो वही बीमारियों को दे रहे दावत।
Next articleबारिश ने किया तहस नहस फसल को भारी नुकसान, छाए है घनघोर काले बादल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here