घर में मिला अधेड़ का शव।
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नेवास निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ऊर्फ कुलदीप पुत्र स्वर्गीय शिवलाल विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष घर में ही मृत अवस्था में पाया गया है। घटना की सूचना पाकर पिपरौली चौकी प्रभारी रुपेश पाल मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
नेवास निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ऊर्फ कुलदीप अकेले घर में रहता था। इसके परिवार के अन्य लोग पानीपत में रहते है। रोजाना शराब खूब पीता था। तीन दिन पहले कुलदीप को चोट लग गई थी। तो दवा लेकर खा पी रहा था। मोहल्ले में दो दिन से लोगों को दिखाई नही दे रहा था। आज शाम को इसके घर के अंदर से बदबू आने पर अगल बगल के लोगों द्वारा डायल 112 और गीडा पुलिस को सूचना दी गई। बदबू की सूचना पाकर पिपरौली चौकी इंचार्ज रूपेश पॉल मौके पर पहुंचकर देखा तो अंदर कमरे में राजकुमार ऊर्फ कुलदीप मृत पड़ा था। शव देखने से लग रहा था कि मौत एक दिन पहले हुई है। तब पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।















