चीन का 1400 बोरी अवैध लहसुन जब्त, कस्टम विभाग ने किया नष्ट।

चीन का 1400 बोरी अवैध लहसुन जब्त, कस्टम विभाग ने किया नष्ट।

नौतनवा

नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहा चीन का लहसुन हाल ही में कस्टम अधिकारियों के रडार पर आ गया। भारतीय बाजारों में प्रतिबंधित चीनी लहसुन को नेपाल के जरिए पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कस्टम विभाग की मुस्तैदी से इसे पकड़ा गया। कस्टम अधिकारियों ने 1400 बोरी चीनी लहसुन को जब्त कर नष्ट कर दिया चीन में लहसुन की खेती के लिए जहरीले केमिकल और नाली के पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इसी कारण भारतीय सरकार ने चीनी लहसुन के आयात पर प्रतिबंध लगाया है।
अवैध रूप से भारत में चीनी लहसुन की तस्करी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही थी। कस्टम विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल तस्करी पर रोक लगाना था, बल्कि भारतीय उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी था 1400 बोरी लहसुन जब्त कर उसे नष्ट कर दिए जाने के बाद तस्करों में खलबली मच गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि ऐसी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए और भी निगरानी तेज की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सके।

Previous articleघर में मिला अधेड़ का शव।
Next articleसर्वे एनटी ने जांच में पकड़ी करोड़ों की सरकारी जमीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here