छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पीड़िता के स्वजनों को दौड़ा कर पीटा।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने पीड़िता के स्वजनों को दौड़ा कर पीटा।

गोरखपुर। सहजनवा।

 कस्बा के एक वार्ड निवासी किशोरी से एक मुस्लिम समुदाय का युवक छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी के स्वजनों को साथियों के साथ मिल कर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। आसपास के लोगों के इकठ्ठा होने पर आरोपित फरार हो गए। पीड़िता के तरफ से थाने में तहरीर दी गई है लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया है। 

सहजनवां नगर पंचायत के एक वार्ड में एक परिवार रहता है। रास्ता में वार्ड के एक व्यक्ति की चाउमीन की दुकान है, जिसपर बस्ती जिले का निवासी एक मुस्लिम समुदाय का युवक काम करता है। आरोप है कि युवक आए दिन घर की किशोरी को छेड़छाड़ है और फब्तियां कसता है। दुकान मालिक से शिकायत करने के बाद भी आरोपित मान नहीं रहा है। मंगलवार की सुबह किशोरी सड़क से गुजर रही थी तो आरोपित छेड़ने लगा। किशोरी ने स्वजनों को बताया तो वह शिकायत करने पहुंच गए। आरोप है कि शिकायत से नाराज आरोपित ने बस्ती से कुछ युवकों को बुला कर घर पर चढ़ आए और दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। घर के लोगों को बाहरी युवकों के पीटते देख मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाया तो आरोपित भाग खड़े हुए। किशोरी की मां ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

Previous articleलखनऊ-यूपी में 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला।
Next articleघर में मिला अधेड़ का शव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here