एसआर इंटरनेशनल में शिक्षक दिवस की धूम…
-गुब्बारों और रंगोली से सजे क्लास रूम,छात्रों के साथ शिक्षकों ने काटा केक।
संत कबीर नगर
— एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस की धूम रही।छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में अपनी-अपनी कक्षाओं को रंगोली और गुब्बारों से सजाया। और संस्थान के एमडी सहित सभी शिक्षकों के साथ केक काटकर उनका अभिनंदन कर आशिर्वाद लिया।इस दौरान एकेडमी का परिसर “हैपी टीचर्स-डे” से गूंज उठा।
शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में छात्रों का जज्बा सातवें आसमान पर दिखा।अपने शिक्षकों के सम्मान में छात्रों ने हर कक्षाओं को सजा रखा था।प्रत्येक कक्षा के सामने रंगोली,गुब्बारों से सजे क्लास रूम,टेबल पर विभिन्न प्रकार के मिष्ठान सहित रखा केक शिक्षक दिवस को खास बना रहा था।इस खुशी के पल को शिक्षकों के साथ सेलिब्रेट करने कक्षाओं मे पहुंचे संस्थान के मुखिया पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों के साथ खुशियॉ बॉटी।एमडी ने नौनिहालों को केक खिलाते हुए उनके उज्वल भविष्य का आशिर्वचन दिया।बच्चों के साथ उनके रंग में रंगे एमडी राकेश चतुर्वेदी ने आयोजन का खूब आनंद लिया ।उन्होंने कहा कि आज का दिन शिक्षकों के अभिनंदन का दिन है।आज देश के पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एस राधाकृष्णन का जन्मदिन है।जिन्होंने शिक्षक की मर्यादा के साथ ही देश के अहम् ओहदे को भी सुशोभित किया था।सह प्रबंधक मनोज पांडेय ने कहा कि शिक्षक की महिमा बहुत बड़ी है।वह शिक्षक ही है जिन्होंने हमें संस्कार के साथ वह धन दिया जो जीवन भर साथ रहता है।प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने छात्र छात्राओं के हौसले और शिक्षकों के प्रति उनके स्नेह की सराहना की।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती,डाक्टर एस राधाकृष्णन,और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ।इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव,प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी,प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।















