केक काटकर विद्यार्थियों ने गुरूजनों का लिया आशीर्वाद।
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने केक काटते हुए शिक्षकों को खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ सविता चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं के साथ केक काटते हुए सभी छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके आगामी उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शिक्षकों का सम्मान करने के साथ- साथ बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों के सम्मान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही छात्र छात्राओं के भविष्य को संवारने का काम करता है। सभी छात्र छात्राओं को अपने शिक्षक का सम्मान करते हुए उनके द्वारा ली गई शिक्षा ग्रहण कर आगामी भविष्य में आगे बढ़ने का काम करे। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण गुब्बारों और केक के साथ पटा रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, बबिता पांडेय, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, नितेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।















