यूपीआई से धोखाधड़ी कर 86 हजार निकालने वाला गिरफ्तार।

यूपीआई से धोखाधड़ी कर 86 हजार निकालने वाला गिरफ्तार।

 सहजनवा, गोरखपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासी चन्दन पुत्र बीरबल को हरपुर-बुदहट पुलिस ने बुधवार को कुआवल पुल के पास से चोरी की मोबाइल और नौ हजार सात सौ रुपए के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि माह जुलाई में हरपुर साप्ताहिक बाजार से संदीप कुमार पुत्र राम लखन निवासी जबरैला बिसखोहर थाना हरपुर-बुदहट के पाकेट से चुरा कर धोखाधड़ी करते हुए इसी मोबाइल फोन के यूपीआई से सहज जनसेवा केंद्र खलीलाबाद व काली जगदीशपुर से तीन बार में 86000 हजार रुपए निकाला था, जिसमें से 9750 रुपए बचा है। मोबाइल फोन चोरी की तहरीर संदीप कुमार पुत्र राम लखन हरपुर-बुदहट थाने में दी गई थी। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विशाल सिंह हमराही सिपाहियों के साथ कुआवल पुल के पास से चोरी की मोबाइल फोन और 9750 रुपए के साथ चोर चन्दन पुत्र बीरबल निवासी हरपुर थाना हरपुर-बुदहट को गिरफ्तार किया।

Previous articleसीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।
Next articleगोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर पार्टी पदाधिकारी व कर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here