अजब. .गजब कहानी ट्रांसमिशन तार के नीचे हो गया पौधारोपण जिम्मेदार बेखबर

अजब. .गजब कहानी ट्रांसमिशन तार के नीचे हो गया पौधारोपण जिम्मेदार बेखबर

सहजनवा । गोरखपुर 

नियमों को दरकिनार ट्रांसमिशन हाई टेंशन तार के नीचे कर दिया पौधारोपण

औद्योगिक क्षेत्र गीडा का है। मामला

 सूबे की सरकार ने जुलाई के पहले सप्ताह में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया। सरकारी विभागों को बकायदे पौधारोपण के लिए लक्ष्य भी दिए गए, जिसके तहत अफसरों ने पौधे भी लगवाए। गीडा के अफसर भी लक्ष्य के हिसाब से पौधे लगा कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। लेकिन पौधारोपण ने अफसरों ने नियमों को ही दरकिनार कर दिया।

 बता दे की दरअसल नियमों के तहत किसी भी बिजली के हाई टेंशन तार के नीचे मकान अथवा पौधे नहीं लगाए जा सकते है। लेकिन अफसरों ने गीडा के सेक्टर 13, 15, सहित अन्य सेक्टर में बरहुआ ट्रांसमिशन के 132000 टावर हाई टेंशन तार के नीचे ही पौधे लगा दिए हैं। वर्तमान समय में यह पौधे अभी छोटे हैं। तो कोई दिक्कत नहीं हो रही है। मगर जिस दिन यह पेड़ के आकर में तैयार होंगे, उस समय बिजली आपूर्ति में बाधा आएगी। साथ ही किसी बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार।

इस संबंध में एसीईओ गीडा डा. आरडी पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जानकारी नहीं है।

इस संबंध में एसडीओ ट्रांसमिशन बरहुआ चंद्रिका यादव का कहना है। कि मामला संज्ञान में आया है। जांच उपरांत पौधारोपण करने वाले के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

Previous articleमछली पकड़ कर आ रहे युवकों को कार ने रौंदा मौत।
Next articleयुवक को रास्ते में रोक मनबढों ने पीट गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here