मछली पकड़ कर आ रहे युवकों को कार ने रौंदा मौत।

मछली पकड़ कर आ रहे युवकों को कार ने रौंदा मौत।

संत कबीर नगर। मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर स्थित आमी नदी से सोमवार की रोज की तरह सुबह मछली पकड़ कर लौट रहे दो युवकों को हाईवे पर कार ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने युवकों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद निवासी सोनू निषाद (35) पुत्र दशरथ और मोहन निषाद (24) पुत्र स्वर्गीय रामस्वारत सोमवार की सुबह मगहर स्थित आमी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

इस संबंध में 

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मगहर स्थित हाइवे पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleप्रशासन ने शहर की संकरी गलियों को चौड़ीकरण करने की पहल की।
Next articleअजब. .गजब कहानी ट्रांसमिशन तार के नीचे हो गया पौधारोपण जिम्मेदार बेखबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here