प्रशासन ने शहर की संकरी गलियों को चौड़ीकरण करने की पहल की।

प्रशासन ने शहर की संकरी गलियों को चौड़ीकरण करने की पहल की।

संतकबीरनगर। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने शहर की संकरी गलियों को चौड़ा  करने की पहल की है ताकि शहर में कहीं पर भी जाम की समस्या न हो। इसके लिए डीएम ने पीडब्लूडी और नगर पालिका को संकरी गलियों को चिह्नित कर चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है।
शहर में विभिन्न मोहल्लों की गलियां संकरी है। इसमें समय माता मंदिर गली, गोलाबाजार, बंजरिया आदि शामिल हैं। जिसके कारण आए दिन इन गलियों में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही डीएम ने लोनिवि व नगर पालिका को प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश दिया है।

शहर की संकरी गलियों को चौड़ीकरण करने के लिए पहल की गई है। जल्द ही संकरी गलियों को चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। इसके बाद गलियों को चौड़ा करने का कार्य शुरू होगा।

– अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

Previous articleस्कूल वैन में अचानक आग लगी बच्चों में मची चीख-पुकार, जांच में कारण शॉर्ट सर्किट।
Next articleमछली पकड़ कर आ रहे युवकों को कार ने रौंदा मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here