डॉक्टर के आवास और वाहन का ताला तोड़ने का प्रयास।
गोरखपुर। संत कबीर नगर जिले के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावा में कार्यरत महिला चिकित्सक के आवास और मकान के सामने खड़े चार पहिया वाहन का बुधवार को ताला तोड़ने का असफल प्रयास किया गया। चिकित्सक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरप्रीत जोगिंदर का कहना है कि दोपहर 1:30 बजे जब वह लंच करने अपने आवास पर गई तो आवास का ताला खोलने लगी लेकिन खुला नहीं। काफी मशक्कत के बाद भी ताला नहीं खुला तो स्टाफ के लोगों को बुलाकर किसी तरह ताला को खुलवाए। घर के बाहर खड़ी कार के पास पहुंची तो उसका भी ड्राइविंग सीट की तरफ का ताला खोलने का प्रयास किया गया था। जिसका निशान स्पष्ट गाड़ी पर दिखाई दे रहा है। आशंका है कि उनके आवास का भी ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया लेकिन ऐसा करने वालों को कामयाबी नहीं मिल सकी। महिला चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।















