शव को पूरी रात रौंदते रहे वाहन

महिला के शव को पूरी रात रौंदते रहे वाहन

बस्ती/बस्ती अयोध्या फोरलेन पर हरैया थाने के सामने सोमवार की देर रात हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला का शव हाईवे पर पड़ा रहा। बस्ती से अयोध्या की तरफ जाने वाली लेन पर पूरी रात शव को वाहन रौंदते रहे।

मंगलवार की भोर में वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने सड़क पर बिखरे क्षत-विक्षत शव को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। तब लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बटोर कर थाने लाई। हरैया थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह

■ मंगलवार भोर में लोगों ने देखा शव, का नहीं हो सका शिनाख्त

■ अज्ञात वाहन चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फिंगर प्रिंट से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पहचान कराने का सहयोग लिया जा रहा हैं।

Previous articleबसपा प्रत्याशी को मिल रहा लोगों का समर्थन
Next articleवो युवाओं को देते थे तमंचा, हम दे रहे हैं टैबलेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here