पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव थे जननायकः‌अखिलेश

पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव थे जननायकः‌अखिलेश

– पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव को याद कर भावुक हो गए पूर्व सीएम

संतकबीरनगर। पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की द्वितीय पुण्यतिथि में आए सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पूर्व सांसद को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने स्वर्गीय सुरेंद्र यादव को गरीबों मजलूमों का नेता बताया और कहा कि वह जनता के जननायक थे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहाकि लखनऊ में जब पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव आते थे तो वह एक जगह खड़े रहते थे। वह काफी सादगी के साथ रहते थे। उन्हे देखकर वह खुद उनके पास जाते थे और उनका हाल चाल लेते थे। आज वह हमारे बीच नहीं है, पर उनकी सादगी आज भी याद की जा रही है। उनके पुत्र आलोक यादव सोनू उनसे मिले और पुण्यतिथि में आने का आग्रह किया तो वह फौरन हामी भर दिए। ऐसे जननायक नेता को आज हम श्रद्घासुमन अर्पित कर रहे है। स्वर्गीय सुरेंद्र यादव जनता के नेता थे। आखिरी सांस तक वह जनता की सेवा जुटे रहे। आयोजक व पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के पुत्र आलोक यादव सोनू ने कहाकि आज देश का सबसे बड़ा परिवार उनके पिता को श्रद्घाजंलि देने आया है। वह जब तक रहेंगे सपा की सेवा करते रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन राहुल यादव बादल ने किया। इस दौरान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जयराम पांडेय, केडी यादव, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।

Previous articleभाजपाइयों ने चुनाव प्रचार में झोकी ताकत
Next article3 मई को संतकबीरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here