मजदूर ने फ्लोर मिल मालिक पर दर्ज कराया मुक़दमा।
सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के लुजुई स्थित एक फ्लोर मिल में काम कर रहें मजदूर ने मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बता दे की देवरिया जिले के भलुआनी थाना क्षेत्र के करौंदा निवासी जय श्री यादव ने दिए तहरीर में बताया गांव के एक व्यक्ति के साथ रोजगार के लिए सहजनवा क्षेत्र के लुचुई स्थित एक फ्लोर मिल में काम करने लगा। 14 जुलाई को मशीन के बेल्ट में हाथ फंस गया चार उंगली छतिग्रत हो गयी। मिल मालिक अस्पताल ले गया। डाक्टर ने उंगली ठीक करने कहा लेकिन मिल मालिक ने हाथ की तीन उंगली कटवा दी। मजदूर के होश में आने के बाद डाक्टर ने सारी बात बताई। फिर मजदूर जब मालिक सवाल जवाब किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए डाक्टरी रिपोर्ट व दवा पर्ची उठा ले गया। ऐसी स्थिति हम परिवार का पालन पोषण कैसे करेगें। एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया मजदूर के तहरीर पर नरेन्द्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।















