तटबंध के सुंदरीकरण पर मनबढो कि नजर
करीब 6 करोड़ की परियोजना से चल रहा तटबंध के सुंदरीकरण का कार्य
गोरखपुर। सहजनवां।
सहजनवा तहसील अंतर्गत राप्ती नदी बने तटबंध के कालेसर जीरो प्वाइंट से नौसढ़ तक बने बोक्टा बरवार बांध का सुंदरीकरण पिछले तीन वर्षो से चल रहा है। बांध को मजबूत बनाने के साथ ही गोरखपुर लखनऊ को जोड़ने वाली सड़क को आकर्षक व सुंदर बनाया जा रहा है। पर्यटन विभाग के तरफ से कार्य होने के दौरान बांध सुंदर लगने वाले पौधे लगाए गए है। यह पौधे अब बड़े होकर धीरे धीरे पेड़ का रूप ले रहे है मगर इसपर मनबढ़ों की नजर गड़ गई है। गुरुवार को मनबढ़ों ने सेक्टर सात से लेकर बगहा बाबा मंदिर तक करीब दो दर्जन से अधिक हरे पौधों को तोड़ कर नष्ट कर दिया गया। पौधों को बीच तथा ऊपर से तोड़ कर डाल और पत्तों को वही छोड़ दिया गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि किसी ने पेड़ तोड़े जाने की शिकायत नहीं की है।















