काम की ख़बर खतौनी व अभिलेखन में अविवादित लिपिकीय त्रुटिया का 30 सितंबर हो समाधान एसडीयम
गोरखपुर।सहजनवां।
तहसील के अभिलेखाें या खतौनी में अविवादित लिपिकियां त्रुटियां अब महज चौबीस घंटे में दुरुस्त हो जाएंगी। गुरुवार को एसडीएम की पहल पर दो माह का अविवादित कागजात दुरुस्ती विशेष अभियान का आगाज भी हो गया। इस दौरान मौके पर पांच काश्तकारों के अभिलेखों को सही करके सौंप भी दिए गए।
राजस्व अभिलेखों और खतौनी में लिपिकीय त्रुटि के कारण जनता अक्सर परेशान रहती है। तहसील पर हर दिन पांच से आठ लोग केवल त्रुटियां दुरूस्त कराने आते है। जनता की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम दीपक गुप्ता ने अविवादित कागजात दुरुस्ती विशेष अभियान शुरू किए गए। गुरुवार को शुभारंभ के दौरान तहसील सभागार में एसडीएम ने कहा कि अभिलेखों और खतौनी में अविवादित लिपिकीय त्रुटियां दुरूस्त कराने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत आने वाले आवेदनों को चौबीस घंटे में दुरुस्त कर आवेदक को तहसील बुला या लेखपाल के माध्यम से पंहुचा दिया जायेगा। कहा कि पहले की प्रक्रिया में समय अधिक लग रहा था, जिसको आसान करने के लिए अभियान चल रहा है।
इस दौरान तहसीलदार आरके कन्नौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, भान प्रताप सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो भगवान श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी, मंत्री राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल गुप्ता, रंगनाथ पांडेय, लेखपाल अनमोल सिंह आदि मौजूद रहे।















