सावन महीने में मंदिरो का किया जाए विशेष सफाई_ नगर आयुक्त।
गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा समस्त जोनल अधिकारी के साथ बैठक की गई बैठक में सावन माह के दृष्टिगत मंदिरों की विशेष स्तर पर साफ सफाई कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया है महानगर में स्थित मानसरोवर मंदिर झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर की विशेष तौर पर अच्छे से साफ सफाई करने हेतु संबंधित जनरल अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया गया इसके अलावा इन स्थानों पर फॉगिंग एंटी लारवा का छिड़काव व चुना मेलाथियान ब्लीचिंग पाउडर का विशेष तौर पर छिड़काव कराया जाए जोनल अधिकारी अपने जोन में नाले व सड़कों की सूची जहां पर रोड व नल खराब है उन स्थानों की सूची बनाकर उपलब्ध कारण जिससे उन्हें बनवाया जा सके ऐसे वार्ड की में लाइट लगती है उनकी सूची बनाएं जिससे डार्क स्पॉट खत्म किया जा सके नालों की स्थिति, सफाई व ऐसे स्थान जहां पर जल भराव होते हैं उन स्थानों पर कदापि जल भराव ना होने पाए। जहां पर नालियों से पानी निकालने की सुविधा न हो उन नालियों को बड़े नालों से कनेक्ट करें जिन स्थानों पर बड़े नालों की आवश्यकता है उनकी सूची उपलब्ध कराये। वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का यूजर चार्ज जमा कारण जिन दुकानदारों द्वारा कूड़ा गाड़ी में नहीं दिया जाता है उन दुकानों का चालान किया जाए प्रतिदिन हर वार्ड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए रात्रि कालीन साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए महानगर में जितने भी फूड या फास्ट फूड के ठेले लगाए जाते हैं उनसे यूजर चार्ज हर हाल में लिए जाए इसके अलावा वार्ड के माननीय पार्षद गणों को भी उसमें शामिल किया जाए जिन स्थानों पर बड़े-बड़े सब्जी मार्केट लगते हैं वहां से कूड़ा कलेक्ट किया जाए वह यूजर चार्ज लिया जाए समस्त जोनल अधिकारी अपने अपने जोन में वृक्षारोपण करने हेतु आवश्यक स्थान देखे जाएं महानगर में जितने भी नारियल पानी के ठेले लगाए जाते हैं उनसे भी यूजर चार्ज वसूले जाए।


















