नगर निगम क्षेत्र हरा भरा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित _नगर आयुक्त

नगर निगम क्षेत्र हरा भरा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित _नगर आयुक्त

गोरखपुर।महानगर को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाए जाने के लिए नगर निगम गोरखपुर हमेशा संकल्पित रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त , नगर निगम गोरखपुर द्वारा नगर निगम सीमान्तर्गत वृहद वृक्षारोपण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस हेतु नगर निगम सीमान्तर्गत विज्ञापन कार्य एवं चौराहा सौन्दर्यीकरण का कार्य कर रही फर्मों को प्रोत्साहित करते हुए जनहित में छायादार वृक्षों को मय ट्री गार्ड लगवाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके तहत फर्म- 1. मेसर्स स्पलाईस, हिमालय टिम्बर, गोरखपुर 2. मेसर्स श्रीनाथ जी, बैंक रोड, गोरखपुर 3. मेसर्स परम्परा ज्वेलर्स, बेतियाहाता, गोरखपुर 4. मेसर्स अदिति डिजिटल मिडिया, सिनेमा रोड, गोरखपुर एवं मेसर्स जे0टी0एन0 सर्विसेज प्रा0लि0, कानपुर द्वारा आज दिनांक 12.07.2024 को ट्रान्सपोर्ट नगर से महेवा कटनिया बन्धे के किनारे विज्ञापन विभाग टीम, नगर निगम गोरखपुर की उपस्थिति में 50-50 अदद पेड़ (गुलमोहर, अर्जुन, अशोक, नीम व करन्जा आदि छायादार वृक्ष) मय ट्री गार्ड लगवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त-II, प्रभारी अधिकारी विज्ञापन विभाग निरंकार सिंह, सहायक नगर आयुक्त सन्तोष मिश्रा, सम्बन्धित फर्मों के प्रतिनिधि, विज्ञापन विभाग लिपिक दीपक श्रीवास्तव एवं फजले रिजवान खां उपस्थित रहे।

Previous articleएक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला।
Next articleडीएम ने कलेक्ट्रेट142 कर्मचारियों को वितरित किया रेनकोट, छाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here