एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला।

एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला

गोरखपुर। एक ही तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहने वाले लेखपालों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के स्वीकृती पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने 13 लेखपालों को जनपद के अन्य तहसीलों में तबादला किया जिससे तहसीलों की सुचिता बनी रहे और शासनादेश का अनुपालन सुचारू अनुपालन हो सके। दिनेश कुमार पंकज को सदर तहसील से चौरी चौरा मोहम्मद जावेद खान को सदर तहसील से चौरी चौरा गिरिश चंद को सदर तहसील से चौरी चौरा राहुल श्रीवास्तव को बांसगांव से सहजनवा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को बांसगांव से खजनी राजू को खजनी से बासगाव ओम प्रकाश यादव को गोला से बांसगांव नरसिंह को गोला से खजनी उमेश को गोला से बांसगांव रवि प्रताप सिंह को गोला से खजनी संजय तिवारी को गोला से कैंपियरगंज कमलेश कुमार यादव को सहजनवा से खजनी रामकुमार पांडे को कैंपियरगंज से सहजनवा भेजा गया। रामजन्म यादव और अर्जुन को भी एक तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहते हो गया है लेकिन उनका रिटायरमेंट 2 साल के अंदर होने वाला है शासनादेश के अनुसार सेवानिवृत्ति से 2 साल तक अपने तहसील या जनपद में रह सकता है उसका अनुपालन करते हुए दो लेखपालों का तबादला नहीं किया गया है। शासनादेश जैसा कहता है कि 5 साल से अधिक रहने वाले कानूनगो का तबादला होना चाहिए कुछ कानूनगो एक ही तहसील में जमे हुए हैं उनका भी तबादला जल्द किया जाएगा।

Previous articleपुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया, नई परंपरा कायम करने की सख्त मनाही, थानावार सुरक्षा के इंतजाम।।
Next articleनगर निगम क्षेत्र हरा भरा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित _नगर आयुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here