नवागत एसडीएम राजू कुमार ने संभाला गोला तहसील का कार्यभार।

नवागत एसडीएम राजू कुमार ने संभाला गोला तहसील का कार्यभार।

गोला गोरखपुर।

जिला प्रशासन मुखिया कृष्णा करुणेश ने बुधवार को प्रशासनिक ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के निमित्त काफी अधिकारियों में फेर बदल किया है। गोला तहसील पर कार्यरत एसडीएम केशरीनंदन तिवारी को बांसगांव तहसील का एसडीएम व जिले पर कार्यरत राजू कुमार को एसडीएम गोला का दायित्व दिया है।

नवागत एसडीएम राजू कुमार ने गुरुवार को गोला तहसील मुख्यालय पर पहुच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री कुमार मुख्य रूप से अम्बेडकर जनपद के निवासी है और वर्ष 2022 के पीसीएस है।जनपद मुख्यालय के पहले खजनी तहसील के एसडीएम रह चुके है। 

  एक औपचारिक भेंट के दौरान श्री कुमार ने बताया कि बार और बेंच के सम्बंध को मधुर रखते हुए न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराते हुए शासन के कार्यक्रमो व योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू कराना मेरी प्राथमिकता में होगा।

पीड़ितों की पीड़ा को बिधिवत सुना जाएगा और विधिसम्मत निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

बताते चले कि निवर्तमान एसडीएम केशरीनंदन तिवारी बीते 27 फरवरी को यहां कार्यरत एसडीएम रोहित कुमार मौर्य के स्थानांतरण के बाद एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया था। गोला तहसील पर उनका लगभग साढ़े चार माह का कार्यकाल रहा।

Previous articleलम्बित आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों , ई-खसरा पड़ताल ।फीडिंग में कोई कोताही ना बरता जाए _अध्यक्ष
Next articleबाढ़ प्रभावित गांव पर पहुंचाई जाए लाइव जैकेट व राशन किट_ सदर तहसीलदार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here