बाढ़ प्रभावित गांव पर पहुंचाई जाए लाइव जैकेट व राशन किट_ सदर तहसीलदार
बहरामपुर उत्तरी दक्षिणी शेरगढ़ नाहरपुर के गांव का रास्ता आंशिक रूप से बाढ़ के पानी से हुआ प्रभावित
गोरखपुर। जिले में कोई भी व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित न होने पाए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को सख्त हिदायत दी है जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर नवागत तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लेखपालों से टेलीफोन वार्ता कर निर्देशित किया कि किसी भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में रहने वाले आम जन मानस को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए सदर तहसील प्रशासन उनकी मदद करने के लिए सदैव तत्पर है सदर तहसील अंतर्गत बहरामपुर उत्तरी 40 घर बहरामपुर दक्षिणी के 22 घर शेरगढ़ के 5 घर नाहरपुर के 70 घर राप्ती नदी के पानी से आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं इन गांव पर नाव लगा दिया गया है इन प्रभावित गांव पर लाइव जैकेट वितरण कर दिया गया है अभी इन गांव पर जाने वाले रास्ते पर आंशिक रूप से राप्ती नदी का पानी आ गया है जिससे तहसील प्रशासन चौकन्ना हो गया है बाढ़ से किसी ग्रामवासी को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए सदर तहसील प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के इन गांव से बराबर संपर्क बनाए हुए हैं इन गांवों के कोटेदारों और ग्राम प्रधानों व लेखपालों से नवागत तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने वार्ताकर खाने के लिए राशन किट उपलब्ध करने का निर्देश दिया। आपदा प्रभारी स र का विकास कुमार गुप्ता नवागत तहसीलदार का बराबर सहयोग कर रहे जिससे बहरामपुर उत्तरी दक्षिणी शेरगढ़ नाहरपुर के ग्राम वासियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।















