प्राथमिक शिक्षकों की 8 जुलाई से लगेगी डिजिटल अटेंडेंस।

प्राथमिक शिक्षकों की 8 जुलाई से लगेगी डिजिटल अटेंडेंस।

 उत्तर प्रदेश 

यूपी के प्राथमिक शिक्षकों की आठ जुलाई से ऑनलाइन अटेंनडेंस लगनी शुरू होगी। रविवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बैठक कर इस पर नाराजगी जताई। साथ ही आज से काली पट्टी बांधकर काम करने, 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

विभाग ने 30 मिनट दी राहत, 8.30 बजे तक लगेगी उपस्थिति

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मांग और दिक्कत को देखते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्धारित समय सुबह 7:45 से 08 बजे तक में राहत दी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है कि डिजिटल उपस्थिति पंजिका पर शिक्षक उपस्थिति अंकित करने के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय यानी 8:30 बजे तक ( कारण सहित उल्लिखित करते हुए ) का समय दिया गया है । हालांकि शिक्षक इससे संतुष्ट नहीं है।
Previous articleहिमाचल के राज्यपाल ने किया मां लेडड़ा  देवी के दर्शन।
Next articleपोरवरे में नहाने के दौरान बालक डूबा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here