दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज
उत्तर प्रदेश गोरखपुर।खोराबार। कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी श्यामिनी पांडेय ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी 2024 को उसकी शादी जंगल सिकरी निवासी रामनारायण के बेटे नीरज तिवारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति नीरज तिवारी, सास गिरिजा देवी व नन्द अनीता पांडेय दहेज को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिए। 30 जून व 1 जुलाई को पति ने बुरी तरह से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। उक्त लोगों ने कहा कि घर वालों को बुलाकर मेरे घर से चली जाओ। इसके बाद 2 जुलाई 2024 की शाम करीब सात बजे मारपीट कर घर से निकाल दिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।















