पुरानी रंजिश में मारपीट केस दर्ज।

पुरानी रंजिश में मारपीट केस दर्ज

गोरखपुर /घघसरा। सहजनवा क्षेत्र के अचियापार में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक पर लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया। जाति सूचक गाली भी दी। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी देने व एससी-एसटी में केस दर्ज किया है। क्षेत्र के अचियापार निवासी जिलाजीत ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश में मनबढ़ घर में घुसकर खंती और लोहे की रॉड से पीटने लगे। बचाने आये लड़के शिवकुमार व पत्नी को भी मारकर घायल कर दिया।

एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया कि मंजित निषाद, विशाल व अज्ञात रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleबाढ़ और जल जमाव की समस्या के प्रति सभी जिलाधिकारी व नगर निकाय सतर्क दृष्टि रखें :महाराज जी।
Next articleदहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here