सड़कों में गड्डे या गड्डों में है सड़क, कहना मुश्किल
खबर का हुआ जोरदार असर सड़कों में गड्डे या गड्डों में है सड़क, कहना मुश्किल शीर्षक नामक खबर को उजाला 24 * 7 ने प्रमुखता से लिखा था जिसको संज्ञान लेकर प्रशासनिक अमला रोड का निर्माण कार्य शुरू कारा दिया गया है उजाला टीम को वार्ड वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है इस बेहतर जन समस्या गंभीर से खबर को प्रकाशित करने के लिए।
संत कबीर नगर । क्षेत्र के एनएच 28 से लिंक रोड सेंट थॉमस स्कूल से लेकर पारस हॉस्पिटल व मिश्रौलिया तक के रोड बदहाली के आंसू बहा रहे हैं व सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। यह सड़क दजनों गांवों को जोड़ती है। करीब लाखों की आबादी को यह रोड प्रभावित कर रही है सड़क टूटी पर आए दिन दुर्घटना का सबब बन रहा है। यह रोड जिला मुख्यालय को भी जाता है। इस रोड के जरिए बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है इलाज के लिए लोग बम मुश्किल इसी रोड के सहारे आने को मजबूर है।
सड़के जस की तस बनी हुई है कोई सुधि लेने वाला नही है। स्थानी लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से कई बार की जा चुकी है लेकिन किसी ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की मजबूरन स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने के लिए हम लोग बाध्य होंगे। क्योंकि जिले पर हमारा इस समस्या का समाधान होने से रहा लग रहा है। इस दौरान डॉ वीपी सिंह, संतोष प्रजापति प्रदीप कुमार, मैनुद्दीन अख्तर, मुस्तकीम अहमद, स्वाति सिंह, सूरज मद्धेशिया, विपिन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।















